दिग्घी गांव में नाला बदहाल, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
गोड्डा, मई 13 -- महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी गांव में नाला निर्माण के कुछ ही महीनों बाद उसकी स्थिति बदहाल हो गई है। गांव की मुख्य सड़क पर बीचों-बीच गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 3 लाख 39 हजार रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन निर्माण के कुछ दिनों बाद ही नाला जाम और क्षतिग्रस्त हो गया।नाला की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क पर कीचड़ और जलजमाव होने से राहगीरों, बाइक सवारों एवं स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
स्वास्थ्य पर प्रभाव ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.