हाजीपुर, मई 29 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी खुर्द वार्ड नंबर 26 के पास शुक्रवार की शाम 4:00 बजे रोड पार करने के दौरान तेज रफ्तार मैजिक ने पांच वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कुचल कर भाग रहे मैजिक वाहन चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। साथ ही घटना की सूचना सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दी। सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ से मैजिक चालक को छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- दिग्घी खुर्द में मैजिक की ठोकर से बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तारमृत बच्ची की पहचान मृत बच्ची सदर थाना के द...