दिग्गज JDU नेता वशिष्ठ नारायण से मिलने अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, बोले- नीरज टोटका कर रहे
पटना, अक्टूबर 21 -- बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुधवार को पटना स्थित आईजीआईएमस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती जदयू के दिग्गज नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत में पटना स्नातक एमएलसी सीट से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार पर उन्होंने एक बार फिर निशाना साधा। नीरज की तबीयत खराब होने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने टोटका किया और वो टोटका कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 सीटों पर प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। शुक्रवार को मतदान होगा। जेडीयू के वरिष्ठतम नेताओं में से एक वशिष्ठ नारायण सिंह आईजीआईएमएस में भर्ती हैं। बढ़ती उम्र और अस्वस्थता के चलते डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जेडीयू और एनडीए के बड़े नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.