नई दिल्ली, जून 16 -- प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा की मौत के गहरे सदमे में उनकी 78 वर्षीय मां श्यामा देवी राणा की हालत बिगड़ गई है। उनका दिल्ली के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वह लंबे समय से बीमार हैं। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्यामा देवी की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही है। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। जसपाल राणा के पिता के नारायण सिंह राणा पूर्व खेल मंत्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हैं। बेटे की मौत और पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार ने कहा- उनकी हालत गंभीर परिवार से जुड़े लोगों ने कहा है क...