मुंगेर, जून 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर राइफल एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को स्थानीय शूटिंग रेंज पर दिग्गज शूटर जसपाल राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुंगेर की मिट्टी से गहरा नाता रखने वाले जसपाल राणा का बीते 12 जून की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे महज 49 वर्ष के थे। उनके इस असामयिक निधन से जिले के खेल प्रेमियों और मुंगेर राइफल एसोसिएशन के सदस्यों में गहरा शोक व्याप्त है। मुंगेर राइफल एसोसिएशन के सचिव अवधेश कुंवर ने बताया कि जसपाल राणा ने मुंगेर के इसी ऐतिहासिक मैदान से अपनी शूटिंग की प्रारंभिक ट्रेनिंग ली थी और यहीं अपने करियर का पहला मेडल भी जीता था। यह भी पढ़ें- दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन, मुंगेर राइफल एसोसिएशन में शोक की लहर वर्ष 1993 में मुंगेर में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता हुई थी। अवधेश ने बताया कि...