दिग्गज बैंक में 8% स्टेक बेच रही सरकार, पहले दौर में निवेशकों का तगड़ा रेस्पॉन्स
नई दिल्ली, मई 22 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चल रहे ऑफर फॉर सेल (OFS) में 'ओवरसब्सक्रिप्शन' विकल्प का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी को देखते हुए सरकार ने इश्यू का कुल आकार बैंक की इक्विटी पूंजी के 4% से बढ़ाकर 8% कर दिया है। बता दें कि बैंक में सरकार की चार प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बिक्री पेशकश को संस्थागत निवेशकों से शुक्रवार को 2,380 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं। इस खबर के बीच बैंक के शेयर शुक्रवार को क्रैश हो गए। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 33.91 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 31.23 रुपये पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।क्या कहा सरकार के अधिकारी ने? निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव अरुणिश चावला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.