बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के खेल जगत में वीटो भाई के नाम से प्रसिद्ध दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी परमानंद प्रसाद सिन्हा का 98 वर्ष की आयु में 28 अप्रैल को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रद्धांजलि बेगूसराय फुटबॉल संघ (बीएफए) ने उन्हें जिले के फुटबॉल इतिहास का मजबूत स्तंभ बताते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है। बेगूसराय फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. सिन्हा अपने दौर के उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी थे। वे खेल कौशल के साथ-साथ एक कुशल कोच और समर्पित संगठनकर्ता के रूप में भी विख्यात रहे।
क्लबों की तुलना संघ के अनुसार उस दौर में बेगूसराय में टाउन क्लब और लेबर क्लब दो प्रतिष्ठित क्लब थे, जिनकी तुलना कोलकाता के मोहन बागान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.