नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिग्गज निवेशक सॉफ्टबैंक समूह ने चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड में एक बार फिर से अपनी हिस्सेदारी बेची है। सॉफ्टबैंक ने आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट में 2873 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचने के सिर्फ दो महीने बाद ही 2888 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इस खबर के बीच मंगलवार को लेंसकार्ट के शेयर 656.15 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा-डे के दौरान शेयर 670.40 रुपये तक गया। बता दें कि बीते 24 अगस्त को शेयर 673 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।क्या है डील की डिटेल BSE के ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक हालिया ट्रांजैक्शन में जापान की सॉफ्टबैंक समूह ने अपनी सहयोगी कंपनी SVF II लाइटबल्ब (केमैन) लिमिटेड के जरिए लेंसकार्ट में कुल 4.5 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे। यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल इक्विटी का 2.58% है। ब्लॉक ड...