नई दिल्ली, मई 20 -- Vodafone Idea share: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अपनी कैप्टिव बिजली खपत के लिए रिन्यूएबल एनर्जी खरीद रणनीति के तहत MTK क्वांटम ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी कम से कम 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए Rs.4.33 करोड़ का निवेश करेगी। वोडाफोन-आइडिया ने कहा कि उसने MTK क्वांटम ग्रीन एनर्जी में 26% से कम नहीं बल्कि उससे ज्यादा पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी हासिल करने के लिए एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) और एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। बता दें कि MTK क्वांटम ग्रीन एनर्जी एक स्पेशल पर्पस व्हीकल है जिसे एक कैप्टिव पावर प्लांट का मालिकाना हक रखने और उसे चलाने के लिए बनाया गया है।क्या है मकसद? वोडाफोन-आइडिया ने कहा कि इस निवेश का मकसद बिजली अधिनियम, 2003 के तहत कैप्टिव पावर प्ला...