नई दिल्ली, जुलाई 13 -- तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। राव ने अपने चार दशक से भी अधिक के करियर में 750 फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1978 में 'प्रणाम खरीदु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। राव के मित्र एवं अभिनेता शिवाजी राजा ने बताया कि श्रीनिवास के छोटे भाई एवं अभिनेता कोटा शंकर के हैदराबाद पहुंचने पर परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार की तारीख तय करेंगे। 'सत्रुवु, 'अहा! ना पेलंता, 'हेलो ब्रदर, 'मनी, निर्देशक राम गोपाल वर्मा की 'शिवा और 'गयाम जैसी फिल्मों ने श्रीनिवास राव को अपार प्रसिद्धि दिलाई। पद्मश्री से सम्मानित राव 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.