आदित्यपुर, फरवरी 8 -- आदित्यपुर, संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में शनिवार को आदित्यपुर में बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर मंथन किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनता के सहयोग से भाजपा इस चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुनाव जीतने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदित्यपुर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम में भाजपा का आना आवश्यक है। वहीं, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। ...