चम्पावत, फरवरी 18 -- लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एएनएम सेंटर खिलबिति दिगालीचौड़ में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। पीएलवी कमल राम ने महिलाओं को एएनएम सेंटर से मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नालसा की ओर से चलाई जा रही महिलाओं और जरुरतमंदों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता के विषय के बारे में भी बताया। साइबर अपराध और उनसे बचाव की जानकारी देकर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर साझा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.