दिगवार में मलेरिया रोधी जागरूकता कार्यक्रम सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
रामगढ़, जून 23 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिगवार में मंगलवार को मलेरिया व अन्य वेक्टर जनित बीमारियों फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानीज इन्सेफेलाइटिस व कालाजार से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों को इन रोगों के कारण, लक्षण, जांच, उपचार समेत बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को मच्छरों से फैलने वाले रोगों की रोकथाम के लिए सचेत किया गया।इसमें घर व विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखना, जल जमाव नहीं होने देना, पूरी बांह के कपड़े पहनना के साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करने को कहा गया। साथ ही अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों के बीच मलेरिया रोधी जागरूकता सह क्विज प्रतियोगिता का आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.