दिगवार में झामुमो की बैठक आयोजित
रामगढ़, जून 7 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। झामुमो की एक बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के दिगवार हुई। इसकी अध्यक्षता गौरांग राय ने किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, महेन्द्र मुंडा व संयोजक मंडली सदस्य विजय राम उपस्थित हुए। इस दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ कमेटी गठन व सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। जबकि बीएलए-2 के गठन को लेकर वविचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने व घर-घर संपर्क अभियान चलाने को लेकर चर्चा हुई। बाद में बूथ कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें महिलाओं में पिंकी मुंडा, सुनीता कुमारी, सुनीता देवी, वर्षा देवी व सरिता देवी शामिल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.