आगरा, मार्च 16 -- ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए दिगनेर पटरी से गुतिला-गंगरौआ मार्ग पर लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दे दी है। एनएच-3 हाइवे स्थित दिगनेर पटरी से गुतिला-गंगरौआ मार्ग के किलोमीटर 09 पर सुजगई वाया अक्षम बच्चों के स्कूल से होते हुए प्रसिद्ध बनु माता मंदिर तक लघु सेतु, मुख्य पहुंच मार्ग तथा अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर कुल 1 करोड़ 98.65 लाख रुपये की लागत आएगी। मार्ग की कुल लंबाई लगभग दो किलोमीटर है। कैबिनेट मंत्री के पुत्र अभिनव मौर्य ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से इस...