एटा, नवम्बर 10 -- एटा। राष्ट्र संत आचार्य विद्यानंद महाराज के शिष्य ज्ञानोपयोगी संत आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ का एटा में रविवार को कासगंज की ओर से भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जिनका अरुणानगर पुल के नीचे जैन श्रावकों ने पहुंचकर भव्य मंगल अगवानी की। जगह-जगह रंगोली बनाकर आचार्य श्री की मंगल आरती उतारी। बैंडबाजों की धुन पर भक्तों ने झूम झूम कर खूब भक्ति की। पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर पहुंचकर आचार्य संघ का पाद प्रक्षालन, आहारचर्या संपन्न हुई! दोपहर में आचार्य श्री के सानिध्य में ब्रह्मचारिणी सुमन दीदी की वैराग्य हल्दी-मेहंदी और गोद भराई की रस्म संपन्न हुई। पंचायत अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि आचार्य श्री का 2025 का वर्षा योग रामनगर बरेली स्थित तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की तपोभूमि अहिक्षेत्र में हुआ था। पश्चात् उझानी में पंचकल्याणक प्रतिष्...