दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन को विदाई दी
हापुड़, मार्च 31 -- श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन का 31 मार्च को कार्यकाल पूरा होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें शाल ओढाकर व प्रतीक चिह्न भेंट देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन मनोज जैन ने किया। तुषार जैन ने बताया की दिगंबर जैन सामाज की सेवा में इन्होंने अपने जीवन के 4 साल कोषाध्यक्ष पद पर 5 साल महामंत्री पद पर एवं 11 साल अध्यक्ष पद पर सफलता पूर्वक कार्यरत रहें। सतीश कुमार जैन व सुरेश चन्द जैन ने कहा कि अनिल जैन ने एक लम्बे समय तक जैन समाज के अध्यक्ष के रूप मे समाज की सेवा की हैं। उनका कार्यकाल अत्यंत प्रशंसनीय रहा है। एक अप्रैल से सुधीर जैन टपिया जैन समाज के अध्यक्ष होंगें। इस अवसर पर प्रदीप जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन,संदीप जैन, आर के जैन, सुशील जैन, विकास जैन अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.