दिगंबर जैन समाजके दशलक्षण पर्व आज से शुरू
मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- श्री दिगंबर जैन समाज का दस लक्षण पर्व आज बुधवार को उत्तर क्षमा धर्म के साथ आरंभ हो रहा है। यह जैन धर्म में आत्मशुद्धि, संयम, तप और आत्मजागृति के लिए अत्यंत पवित्र माने गए हैं। यह बाहरी आडंबरों से ऊपर उठकर अपनी आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने तथा जीवन में सद्गुणों को धारण करने की प्रेरणा देते हैं। श्री दिगंबर जैन महासमिति के प्रांत संगठन मंत्री डा. पवन कुमार जैन ने बताया यह वर्ष में तीन बार माघ मास, चैत्र मास और भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी से अनंत चतुर्दशी तक मनाए जाने वाले पर्व हैं। इन्हें आत्म कल्याण और मोक्ष मार्ग की साधना का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। चातुर्मास एवं वर्षाकाल के कारण भाद्रपद मास में विशेष रूप से मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दश लक्षण महापर्व आज से शुरू, आकर्षक ढंग से सजे जैन मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.