दिगंबर जैन महाविद्यालय के प्राचार्य-प्रबंधक को नोटिस जारी
बागपत, जून 21 -- बागपत। दिगंबर जैन महाविद्यालय बड़ौत के प्राचार्य और प्रबंधक को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पूर्व में प्रतियोगी परीक्षा शुरू होने से पहले प्लास्टर टूटकर गिर गया था। निरीक्षण के दौरान भी कक्षाओं में खामियां मिली थी। भविष्य में हादसा होने का अंदेशा जाहिर किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता परीक्षा के लिए दिगंबर जैन महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही कक्षाओं की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया था। गनीमत रही थी कि उस दौरान अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे रहे थे। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें निर्देश दिए गए थे कि प्रबंधक और प्राचार्य से समन्वय स्थापित करके जर्जर कमरों एवं छतों की मरम्मत कराई जाए। यह भी पढ़ें- दिगंबर जैन महाविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.