बिजनौर, जनवरी 28 -- नजीबाबाद के अतिशयकारी दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली गिरने से मंदिर में वायरिंग को क्षति पहुंची है। बताया गया कि मंगलवार रात तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली मंदिर के शिखर से टकराई और विद्युत उपकरण के संपर्क में आकर धरती में समा गई। मन्दिर का जगमोहन पूर्ण सुरक्षित रहा। मन्दिर प्रांगण की वायरिंग को क्षति पहुंची है। सुबह मंदिर खोलने पर सेवादार हरपाल ने इसकी सूचना मंत्री नीरज जैन व प्रधान दीपक जैन को दी। कमेटी के साथ पहुंचे और मंदिर का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर का गर्भ ग्रह व जगमोहन पूर्ण सुरक्षित रहा। मौके पर पुनीत जैन, राहुल जैन, नमन जैन, नीरज जैन, शास्त्री दिवाकर जैन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.