लातेहार, फरवरी 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित जामा मस्जिद समेत मस्जिदे गौसिया व मदीना मस्जिद में बुधवार को अरकाने कमेटी,ओलमा व अन्य नामाजियो ने चांद देखा। वहीं अपने अपने घरों से भी लोगों ने रमज़ान का चांद देख कर एक दूसरे को सलाम कर मुबारकबाद दिए। वहीं महुआडांड़ स्थित सभी मस्जिदों में बुधवार रात से ही तारावीह की नमाज प्रारंभ कर दिया जाएगा। जामा मस्जिद में हाफिज व कारी नदीम साहब मस्जिदे गौसिया में मौलाना हाफिज व कारी महफूज आलम, वहीं मदीना मस्जिद में हाफ़िज़ फैजान खान के इमामत में अदा की जाएगी। वहीं बृहस्पतिवार से मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखना प्रारंभ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.