पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहरवासियों को बुधवार को चांद दिख गया है। चांद के साथ ही तरावी शुरू हो गई। गुरुवार से रमजान शुरू हो जाएगा। छोटी मस्जिद के पास सामान बेचने वाले एमडी नज़ीर ने बताया कि गुरुवार से प 30दिनों के लिए पवित्र महीना रमजान की शुरुआत हो रही है। यह एक पवित्र महीना है। इस महीने में अल्लाह की इबाबत करने का मौका मिलता है। छोटी मस्जिद के संरक्षक वसीम खान ने बताया कि सभी मुस्लिम धर्म के लोग पूरे वर्ष के कुल रकम का 2.5 प्रतिशत नगद राशि गरीबों के सेवा में बांट देते है। रमजान के दौरान सेवई, पावरोटी, आदि खाद्य पदार्थ की बिक्री बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...