अररिया, मार्च 21 -- जोकीहाट, (एस)। पूरे एक महीने के रमजान के रोजों और इबादतों के बाद शुक्रवार की शाम आसमान में ईद का चांद नजर आ गया। चांद का दीदार होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। चांद दिखने के साथ ही यह साफ हो गया है कि शनिवार को जोकीहाट सहित पूरे क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ईद को लेकर जोकीहाट प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। शनिवार सुबह होने वाली ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों की साफ-सफाई व सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। प्रशासन और स्थानीय कमेटियों द्वारा नमाजियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। चांद रात होने के कारण शुक्रवार देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कपड़...