पटना, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में इंट्री का पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने स्वागत किया है। साथ ही उन्हें वैसे शुभचिंतकों से सावधान रहने की भी सलाह दी है जो इसका दिखावा करते हैं। रविवार को जारी बयान में पूर्व मंत्री ने कहा कि निशांत को नई पारी के लिए मेरी शुभकामनाएं और ढेरों आशीर्वाद। मगर एक सलाह भी उनको दे रहा हूं। सामने वाले विरोधियों की तुलना में दिखावा करने वाले शुभचिंतकों से सावधान रहना ज्यादा जरूरी है। इशारों-इशारों में शिवानंद ने निशांत को उन लोगों से सचेत रहने की सलाह भी दे डाली जो नजदीक होकर भी उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.