लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- ग्राम पंचायतों में अपने काम के दौरान आ रही दिक्कतों को लेकर पंचायत सहायकों ने सोमवार को एसडीएम राजीव निगम और बीडीओ जयेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपे। इनमें कहा गया है कि वे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं। काम के दौरान उन्हें समस्याएं होती हैं। उन्होंने स्मार्टफोन, रिचार्ज, पावर बैंक उपलब्ध कराने के साथ ही पंचायत भवन में बिजली, पानी, टायलेट, इंटरनेट तथा परिचय पत्र देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमरजीत, रिजवान, अजीजुल, राफिया, सुलोचना, स्नेहलता, कपिल, सुमन, अमन आदि पंचायत सहायक शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.