नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-16 में मुख्य अभियंता के दफ्तर में बुधवार को स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को बैठक की गई। बैठक के निर्णय हुआ कि मीटर से जुड़ी परेशानियां दूर होने तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर नहीं लगाए जाएंगे। बैठक में फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में रुपये कटने के बाद भी बिजली आपूर्ति बंद हो रही है। महासचिव केके जैन ने बताया कि कई उपभोक्ताओं की बिजली भुगतान करने के बावजूद आपूर्ति काट दी जाती है। उन्होंने मांग की कि जब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू नहीं हो जाती, तब तक नए स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं। इसके साथ ही किसी भी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाए। उन्होंने शिकायत निवा...