गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- ट्रांस हिंडन, अफzal खान। ब्लू लाइन पर आनंद विहार से वैशाली के बीच मंगलवार शाम डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मेट्रो सेवा बाधित रही। ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में तकनीकी खराबी के कारण इस खंड पर डेढ़ घंटे से अधिक मेट्रो नहीं चली। शाम के समय ऑफिस से लौटने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे वैशाली, कौशांबी और आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त खर्च कर वैकल्पिक यातायात साधनों का सहारा लेना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार आनंद विहार और वैशाली स्टेशन के बीच ओएचई में तकनीकी समस्या आने से ब्लू लाइन की सेवाएं प्रभावित हुईं। शाम पांच बजकर 21 मिनट पर डीएमआरसी ने परिचालन बाधित होने की सूचना एक्स पर दी। मेट्रो के वैशाली न आने से गाज...