रांची, मार्च 5 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर दिउड़ी ओवरब्रिज क्रोसिंग के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय श्रीकांत पातर मुंडा, निवासी चोगा बिरगांव, सोनाहातू, जो वर्तमान में बुंडू में रह रहे थे, अपने ससुर शिवनाथ पातर मुंडा, निवासी अड़की के सारगेया तिरिलपीढ़ी के साथ मोटरसाइकिल से तमाड़ के कुंदला गांव लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान दिउड़ी ओवरब्रिज के समीप सड़क क्रॉस करने के क्रम में टाटा से रांची की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रीकांत पातर मुंडा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके...