मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- स्थानीय दा स्पार्क पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए वसुधा हाउस ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। क्रिकेट के बालक व बालिका दोनों वर्गों में वसुधा हाउस विजयी रहा। कबड्डी में बालक वर्ग में वसुधा हाउस, जबकि बालिका वर्ग में अग्नि व व्योम हाउस संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। रस्साकसी (टग ऑफ वार) में बालक वर्ग में वसुधा हाउस और बालिका वर्ग में व्योम हाउस ने जीत दर्ज की। वहीं लंबी कूद (बॉयज) और बैडमिंटन (गर्ल्स) में व्योम हाउस ने बाजी मारी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने विजेता खिलाड़िय...