वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। डॉक्टर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश मनीष सिंह 'जंसा' 10 महीने बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि उसे दबोचने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस दो बार मुंबई गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसकी गर्दन नापने के लिए टीम नए सिरे से जुट गई है। जंसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जंसा में दीनदासपुर के बदमाश मनीष सिंह 'जंसा' के मोबाइल फोन से उसके भाई सचिन सिंह ने डॉक्टर को व्हाट्सऐप कॉल किया। उसने उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित डॉक्टर ने 28 जुलाई, 2025 की घटना की सूचना जंसा पुलिस को दी। पुलिस दोनों आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी में जुट गई। वह पिछले साल 12 से 23 अगस्त तक मुंबई में रही। उसके हाथ कोई नहीं लगा। टीम ने 28 सितंबर को फिर डेरा डाला। ...