गोंडा, मई 20 -- उमरी बेगमगंज (गोंडा) संवाददाता। गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास बुधवार को लगभग 12 बजे दोपहर को सरयू नदी में मंगलवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी सास उर्मिला देवी के दाह संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से उमरी आए एक युवक को स्नान के दौरान मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक (30) अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी क्षेत्र आया था। उसका का विवाह उमरी निवासी बाबूलाल शर्मा की पोती से हुआ था। दाह संस्कार के बाद परिवार और रिश्तेदार सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी में मौजूद मगरमच्छ ने दीपक पर हमला कर उसे पानी के भीतर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखत...