जौनपुर, मार्च 31 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोमती नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट पर सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 48 वर्षीय युवक गोमती नदी में डूब गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से खूब तलाश करवाई, लेकिन पता नहीं चला।क्षेत्र के मुरारपुर हौज गांव निवासी दिलीप चौहान की मां 88 वर्षीय प्रभा देवी की रविवार की देर रात बीमारी से मौत हो गई। परिवार के लोग सोमवार की सुबह करीब आठ बजे शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर नावघाटके पास श्मशान घाट पर पहुंचे। अंतिम संस्कार होने के बाद लोग नहाने के लिए वहां से कुछ दूर आए। उसी समय नदी में नहाने के लिए गांव के ही श्यामबहादुर चौहान नदी में उतर गए। वहां गहराई ज्यादा होने से वह डूबने लगे। उनके डूबने का उनके साथ के लोगों को अहसास नहीं हुआ। परन्तु जब काफी देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.