वाराणसी, फरवरी 20 -- रोहनिया, संवाद। बेटावर घाट (रोहनिया) पर शुक्रवार को रिश्तेदारी की बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद गंगा नहाने के दौरान एक किशोर और एक युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर तलाश शुरू कराई। घंटों मशक्कत के बाद दोनों के शव मिले। रोहनिया थाना क्षेत्र के बंदेपुर गांव की 100 वर्षीय बलवंती देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनका दाह संस्कार बेटावर घाट पर हो रहा था। इसमें शामिल होने शिवपुर के परमानंदपुर निवासी रिश्तेदार 23 वर्षीय अजीत कुमार पटेल और भाई लाल पटेल का 15 वर्षीय पुत्र हर्ष पटेल भी आया था। अंत्येष्टि के बाद अन्य लोगों के साथ दोनों गंगा नहा रहे थे। इस दौरान अजीत और हर्ष डूब गए। वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना रोहनिया पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के गोताखोरों और एनडीआरएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.