मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी महादेव मठ स्थित शमशान घाट में सोमवार की शाम एक शव के दाह संस्कार के दौरान उससे निकली चिंगारी से बगल में उपजे कड़ेरी में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा ने मनियारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रमोद शर्मा ने बताया कि पछुआ हवा चल रही थी। आग की लपट तेज होने पर अनहोनी की आशंका थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- सरैया में आग से सात घर सहित लाखों की संपत्ति जली यह भी पढ़ें- मुंगेर में भीषण आग, पांच घर जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...