काशीपुर, जनवरी 29 -- खटीमा। ग्राम दाह ढाकी में गुरुवार को गुलदार ने एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गुरुवार को ग्राम दाह ढाकी निवासी प्रगट सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह का पालतू कुत्ता घर की रखवाली कर रहा था। उसी समय गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। तेंदुआ और कुत्ते के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ। इसके बाद तेंदुआ कुत्ते को ले गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना के बाद भी खटीमा वन विभाग मौके नहीं पहुंचा जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.