घाटशिला, मार्च 8 -- घाटशिला। घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में रविवार को आयोजित होने वाले तृतीय बंग उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, मंच और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उत्सव का उद्घाटन रंकणी मंदिर के मुख्य पुजारी विनय दास बाबा करेंगे। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। झूमर नृत्य और बंगला गीत कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...