सीवान, मार्च 6 -- सीवान, एक संवाददाता। हकाम, महादेवा, नई बस्ती समेत अन्य जगहों पर दहा नदी में लगातार कचरा फेंके जाने से गंदगी का अंबार लग गया है। खासकर मुर्गा दुकानों से निकले पंख और अन्य अपशिष्ट नदी में ही डाल देने से नदी का पानी दूषित हो रहा है। इससे नदी के घाटों पर तीखी बदबू फैल रही है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दहा नदी के किनारे स्थित घाटों पर छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए लोग पहुंचते हैं। लेकिन गंदगी और बदबू के कारण घाट पर जाना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.