दाहा के पहलवान सौरव राणा का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप को चयन
बागपत, सितम्बर 18 -- चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान सौरव राणा ने ग्रीको रोमन कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में स्थान बनाया है। अब सौरव राणा अक्टूबर माह में अमेरिका में होने वाली वल्र्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से एकेडमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एकेडमी संचालक अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि लखनऊ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में ग्रीको रोमन कुश्ती के ट्रायल आयोजित किए गए थे। इसमें चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान सौरव राणा ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया और चयन हासिल किया। सौरव राणा के विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर चरण सिंह खलीफा, सुशील पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.