बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। दास कालेज में 18 फरवरी से दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोमवार को प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुई समीक्षा बैठक में क्रीड़ा समितियों के संयोजकों ने भाग लिया। इस दो दिवसीय आयोजन में 150 से अधिक प्रतिभागी 40 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. प्रशांत कोहली, प्रो. शिवराज कुमार, प्रो. मनवीर सिंह, डॉ. बी.एन. शुक्ला, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. धर्मेश शर्मा, डॉ. आर.बी. पाठक, डॉ. सत्यम मिश्रा, डॉ. जीवन सारस्वत व डॉ. अक्षत आशीष उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...