दास नदी में डूबा 10 वर्षीय बालक, शव की तलाश जारी
पूर्णिया, जून 25 -- अमौर-बैसा, एक संवाददाता। अमौर थाना क्षेत्र के ज्ञानडोभ पंचायत अंतर्गत नगरा टोला गांव से होकर बहने वाली दास नदी में स्नान के दौरान एक 10 वर्षीय बालक के डूब जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि प्रशासन द्वारा बालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता बालक की पहचान भूना निवासी हरीश के 10 वर्षीय पुत्र अली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अली कुछ दिन पूर्व अपनी मौसी के घर नगरा टोला आया था। गुरुवार को दिन के तीन बजे वह घर के समीप बहने वाली दास नदी में स्नान करने गया था। यह भी पढ़ें- दास नदी में डूबा 10 वर्षीय बालक, शव की तलाश जारी इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.