बदायूं, अप्रैल 19 -- शहर के दास कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति सचेत करना और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली से हुआ, जो महाविद्यालय परिसर से नवादा चौराहे तक निकाली गई। रैली के पश्चात छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। सृजनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत अंजुलता, वर्षा, शिफा और अन्य छात्राओं ने आकर्षक रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया संदेश जागरूकता के इस क...