बदायूं, अप्रैल 24 -- शहर के दास कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ गुरुवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भरी असुविधा और आर्थिक शोषण से गुजरना पड़ा। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव कर अपनी मांगों को प्राचार्य के सामने रखा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि कॉलेज की खामियों का खामियाजा छात्र अब और नहीं भुगतेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कॉलेज अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने कहा यूनिवर्सिटी फॉर्म भरने के लिए कॉलेज कोड का मिलान न होने पर छात्रों को काफी दिन तक टहलाया गया। जिस कारण छात्रों का कॉलेज फॉर्म में देरी हुई। इसके अलावा कॉलेज की ओर से अंतिम तिथि का न तो कोई नोटिस चस्पा किया गया और न ही छात्रों को सूचना दी गई। जिसके कारण सैकड़ों छात्र समय पर फॉर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.