देवघर, जून 15 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के वीआईवी चौक स्थित दास कॉम्प्लेक्स के समने से एक बाइक चोरी हो गई है। इस मामले में बाइक मालिक ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार सिंह एसआईएस सिक्योरिटी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका कार्यालय वीआईपी चौक के समीप दास कॉम्प्लेक्स में स्थित है।

पुलिस में शिकायत उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 12 जून 2026 को उनकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर जेएच-09एम-3844) कार्यालय के नीचे खड़ी थी। शाम करीब तीन बजे से रात आठ बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर ली। जब वह कार्यालय से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल...