गुड़गांव, जनवरी 23 -- गुरुग्राम। एंबियंस मॉल शुक्रवार का दास्तान-ए-भारत का आयोजन किया जा रहा है, जो 26 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और कारीगरी को समर्पित है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगर और कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन में आने वाले लोगों को भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, पारंपरिक ज्वेलरी, होम डेकोर और विरासत से जुड़े उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। यहां कारीगर न सिर्फ अपने उत्पाद पेश कर रहे हैं, बल्कि लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी कला को बनते हुए भी दिखा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और कहानी कहने जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जा रही हैं, जो दर्शकों को भारत की विविध संस्कृति से रूबरू करा रही हैं। मॉल निदेशक अर...