गाजीपुर, मई 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पिता और पुत्र को सैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता-पुत्र की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को सीएचसी सैदपुर लेकर पहुंचे। जहां दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बीते 9 फरवरी को भितरी में दासू वनवासी की हत्या हो गयी थी। जिसमें शामिल 25-25 हजार रुपये के इनामी पिता -पुत्र फरार चल रहे थे। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया की सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी और चौकी इंचार्ज वासुदेव प्रसाद टीम के साथ पियरी बाजार में संदिग्धों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रहे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामियां...