भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में जुटे भागलपुर नगर निगम के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा विरोधाभास नजर आ रहा है। पिछले सर्वेक्षण में जिस बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई के बिंदु पर निगम ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, आज वही इलाका गंदगी से जूझ रहा है। सूजागंज बाजार के सबसे व्यस्त व्यावसायिक केंद्रों में से एक सूजागंज सब्जी मंडी, वेरायटी चौक और खलीफाबाग-कोतवाली रोड, खरमनचक रोड पर कूड़ेदान (डस्टबिन) तक की व्यवस्था नहीं है, जिससे स्मार्ट सिटी की सूरत बदरंग हो रही है।शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले सूजागंज सब्जी मंडी में शाम ढलते ही कचरे का पहाड़ खड़ा हो जाता है। यही हाल वेरायटी चौक का है, जहां महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के ठीक नीचे सड़क पर ही कूड़ा फेंका जाता है। इसके अलावा महादेव एन्क्लेव से कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.