दावों के इतर ग्राम पंचायत सचिवालयों में पेयजल इंतजाम नहीं
कानपुर, मई 12 -- डेरापुर, संवाददाता। क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद कई ग्राम सचिवालयों में अभी तक पेयजल व्यवस्था के लिए घड़े नहीं रखवाए गए हैं। शासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं,लेकिन कई सचिवालयों में आने वाले ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं। लेकिन गर्मी से राहत के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। कुछ स्थानों पर न तो घड़े रखवाए गए हैं और न ही साफ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी की तपिश, प्यासे लोगों को चिढ़ाते खराब वाटर कूलर इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.