मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में रफ्तार का जुनून और ओवरलोडिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला लगातार जांच और कार्रवाई के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुंगेर की सड़कों पर दौड़ते वाहन इन दावों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थिति यह है कि मैजिक वैन में 9 की जगह 16 और टेंपो में 5 के बदले 12-13 यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस कर सफर कराया जा रहा है। अधिकारियों की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर साफ नजर आ रहा है।चेकपोस्ट महज दिखावा, चालकों के हौसले बुलंदःहैरानी की बात यह है कि जमालपुर और बरियारपुर जैसे व्यस्त रूटों पर करीब 8 पुलिस चेकपोस्ट और थाने पड़ते हैं। मुंगेर बस स्टैंड से निकलने के बाद वाहन कोतवाली थाना, पूरबसराय, मुफस्सिल थाना चौक, तेलिया तालाब और बरियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.