दावे हवाई, विशेषज्ञ डॉक्टर जॉइनिंग लेटर का कर रहे इंतजार
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा विभाग की सुस्ती और लचर कार्यप्रणाली के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर प्रक्रिया बेहद धीमी है। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टर जॉइनिंग लेटर (नियुक्ति पत्र) का इंतजार करने को मजबूर हैं।
साक्षात्कार और नियुक्ति पत्र बीती 22 सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य समेत एक उच्चस्तरीय पैनल ने न्यूरो, हड्डी, स्त्री, बाल रोग समेत 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों का इंटरव्यू लिया था। उस समय चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने आश्वस्त किया था कि साक्षात्कार के एक सप्ताह के भीतर चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.