रामपुर, मार्च 7 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया शुक्रवार को पूर्ण हुई। अंतिम दिन बूथों पर नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने को भीड़ उमड़ी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है। अब फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिले में अभी तक 1.05 लाख लोगों ने फार्म-6, 4200 ने फार्म सात और 39 हजार ने फार्म-8 भरा है। शुक्रवार को जिले भर के बूथों और एईआरओ कार्यालय परिसर में मतदाता दावे और आपत्तियां लेकर पहुंचे थे। जहां पर अधिकारियों ने सुनवाई पूरी की।---समय में नहीं हुई वृद्धिएसआईआर के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन छह जनवरी को किया गया था। इस पर वो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.